मीडिया को बाइट देने के लिए अधिकारी नामित

बहराइच। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को मीडिया से प्रेस ब्रीफिंग/प्रेस कान्फ्रेन्स/वार्ता हेतु अधिकृत किये जाने एवं सोशल मीडिया के उपयोग के सम्बन्ध में जारी शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा विकास विभाग से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति हेतु मुख्य विकास अधिकारी, राजस्व कार्य एवं बाढ/आपदा से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा बहराइच नगर क्षेत्र से सम्बन्धित समस्त कार्यों एवं प्रगति हेतु नगर मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है। डीएम द्वारा अधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित विषयों पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को शासन की मंशा अनुसार समय-समय पर बाइट देना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button