ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और चक्रवात के कारण जारी है बारिश का दौर

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले कम दबाव के प्रभाव से हो रही वर्षा के कारण विभिन्न जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि चक्रवाती परिसंचरण एवं सक्रिय मानसून के प्रभार से राज्य के विभिन्न जगहों पर वर्षा जारी है। वहीं, अब कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले दो दिन तक राज्य के कुछ जगहों पर वर्षा जारी रहेगी।

कुछ जगहों पर भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें केंदुझर, सुन्दरगढ़, देवगढ़, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा एवं बरगढ़ जिले के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा के अधिकांश जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गांगेटिक पश्चिम बंगाल एवं झारखंड तक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह पश्चिम एवं उत्तर पश्चिम दिशा में गति कर 24 घंटे में अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जगहों पर भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button