संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व

बाराबंकी। शहर स्थितगायत्री शक्ति पर सोमवार को उप जोन समन्वय अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता व जिला समन्वय एडवोकेट ओ पी शर्मा के निर्देशन में विशेष कार्यकर्ता गोष्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान गोष्ठी में जनपद के लगभग सभी गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस गोष्ठी में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाकर दायित्व सौपे गए। संकल्प के साथ सौपे गए दायित्व में घर-घर गंगाजली की स्थापना करना, नशा उन्मूलन, प्रज्ञा मंडल का गठन, शांतिकुज जाने वाले परिजनों की सूची, जैसे अन्य कार्य सामिल है। इस गोष्ठी में वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश दीक्षित-शांति दीक्षित, अवधेश शुक्ला-विना शुक्ला, जय नाथ वर्मा रामकरन सिंह, दिनेश बाजपेई, डॉ संजय तिवारी, रविंद्र यादव, रामकिशोर यादव, संजय मिश्रा संजय शर्मा, दिनेश वर्मा, राम शंकर गुप्ता, पूजा वर्मा, सविता सिंह, कामिनी श्रीवास्तव, विमला सिंह, रामकिशन, सुशील कुमार, हर्ष कुमार वर्मा, दिलीप सिंह, दिग्विजय सिंह, दीपक त्रिपाठी, डॉ अवधेश द्विवेदी शाहिद बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button