एनआरएलएम कर्मियों की एक माह से लगातार हड़ताल जारी, लोग परेशान

हमीरपुर : कुछेछा स्थिथ विकास भवन में संचालित एनआरएनलएम कार्यालय के सभी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते एक माह से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल से सारे कामकाज ठप पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं समूह के काम भी नही हो पा रहे हैं।
एनआरएलएम के जिला प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के कर्मचारी बीते एक माह से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नही मानी जाती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी सैलरी इंक्रीमेंट, भत्ता, इंश्योरेंस, शिक्षा भत्ता, ट्रांसफर नीति लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल रखी गई है। उन्होंने बताया कि दस वर्षों से उनके वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नही की गई है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों की इस हड़ताल से समूह के कामकाज भी ठप पड़े हुए हैं और कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, आशुतोष सिंह, मयंक सचान, कपिल तिवारी, विनय द्विवेदी, इसरार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button