प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी

अमेठी। राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) राकेश कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि जनपद के सम्बन्धित विकासखंडों में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराये जाने हेतु आदेशित किया है। उन्होंने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायत पदों के विवरणानुसार वि0ख0-तिलोई में सदस्य पद हेतु रामनगर वार्ड सं0-6, बेसरवा वार्ड सं0-7, अगौना वार्ड सं0-10 एवं अलाईपुर वार्ड सं0-09 अनारक्षित तथा नसरतपुर वार्ड सं0-10 अनुसूचित जाति, वि0ख0-संग्रामपुर में सदस्य पद हेतु गूंजीपुर वार्ड सं0-02 तथा इटौरी वार्ड सं0-04 अनारक्षित, वि0ख0-जगदीशपुर में सदस्य पद हेतु मुबारकपुर वार्ड सं0-11 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं भीखनपुर वार्ड सं0-11 अनारक्षित तथा प्रधान पद हेतु पूरे सोहरत सिंह में अनुसूचित जाति महिला, वि0ख0-भेंटुआ में सदस्य पद हेतु बन्दोइया वार्ड सं0-02 अन्य पिछड़ा वर्ग, वि0ख0-अमेठी में सदस्य पद हेतु सरैया दुबान वार्ड सं0-10 एवं रामदयपुर वार्ड सं0-10 अन्य पिछड़ा वर्ग, चतुर्भुजपुर वार्ड सं0-05 एवं रामगढ़ वार्ड सं0-05 अनारक्षित तथा लोनियापुर वार्ड सं0-05 अनुसूचित जाति महिला, वि0ख0-बाजार शुकुल के इक्काताजपुर में प्रधान पद हेतु महिला श्रेणी, वि0ख0-भादर के मोचवा वार्ड सं0-07 अनुसूचित जाति, वि0ख0-गौरीगंज के सराय हृदयशाह वार्ड सं0-07 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वि0ख0-सिंहपुर के ग्राम पंचायत पेंण्डारा वार्ड सं0-01 एवं 15 अनुसूचित जाति तथा कुकहा रामपुर वार्ड सं0-08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वि0ख0-बहादुरपुर के ग्राम पंचायत निगोहा वार्ड सं0-13 अनारक्षित श्रेणी के सदस्य पद रिक्त है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि 22 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 अगस्त 2023 को 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी की तिथि 24 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन की तिथि 24 अगस्त 2023 को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान की तिथि 06 सितम्बर 2023 प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक तथा मतगणना 08 सितम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जायेगी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण 18 अगस्त 2023 को सार्वजनिक रूप से निर्गत की जायेगी तथा निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुए व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गॉवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा, उक्त उप निर्वाचन उ0प्र0 पंचायतराज (सदस्यों, प्रधानों व उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा, निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किये जाने के तिथि से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जायेगा। उपर्युक्त उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा, परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button