Noida : कई होटलों में लगा भारतीय तड़का, छात्रों के सपनों को मिला पंख !

Noida news : भारतीय रसोई कला और संस्कृति अब इटली, अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों के प्रमुख होटलों में अपनी पहचान बना रही है। भारतीय छात्रों को अब इन वैश्विक होटलों में अपने हुनर को दिखाने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।विशेष रूप से ICI (International Culinary Institute) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं छात्रों को ऐसी ट्रेनिंग दे रही हैं, जिससे वे न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी जगह बना रहे हैं।

ये भी पढ़े…Last Journey : शहीद जवान की पार्थिव शरीर में उमड़ा जनसैलाब !

ICI में छात्रों को वैश्विक स्तर पर पेशेवर कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है और उन्हें वैश्विक होटल इंडस्ट्री में उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर मिल रहा है। भारतीय स्वाद और भारतीय रसोई की ताजगी अब विदेशों में भी सराही जा रही है, जिसका परिणाम यह है कि भारतीय होटल पेशेवरों को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है।

ये भी पढ़े…India’s Got Latent Row : फेमस कॉमेडियन अब संकट में,जानें क्या हैं वजह !

यह बदलाव भारतीय छात्रों के लिए एक नया अध्याय खोलता है, जिसमें उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नए
अवसर मिल रहे हैं। ICI जैसी संस्थाएं उन्हें अपने कौशल को पूरी दुनिया में फैलाने का मौका दे रही हैं,
जिससे वे होटल इंडस्ट्री में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़े…Water Crisis : जनता कर रही पानी का दुरूपयोग,भूजल ने सौंपी रिपोर्ट !

ICI के छात्रों ने विदेशी होटलों में भारतीय स्वाद का झंकार…

ICI (International Culinary Institute) के अधिकारियों ने बताया-कि छात्रों में 2018 से लगातार शेफ के कोर्स को लेकर रुचि बढ़ रही है। संस्थान के छात्र आज विदेशों में भी अपनी कड़ी मेहनत और अद्भुत रचनात्मकता से भारतीय भोजन का जादू फैला रहे हैं। ICI से शिक्षा प्राप्त छात्रों ने वैश्विक स्तर पर भारतीय रसोई को एक नया मुकाम दिया है।

ये भी पढ़े…Ayodhya News : जानें किस जगह पर ली, आचार्य सत्येंद्र दास ने जल समाधि !

2022 बैच के छात्र समर्थ कपूर अब इटली के एक मिशेलिन स्टार रेस्तरां में काम कर रहे हैं, जहां वह इटलीवासियों को भारतीय भोजन का असली स्वाद चखाकर उन्हें अपना मुरीद बना रहे हैं। वहीं, अमेरिका में पद्मजा सिंह होटल चार्ल्सटन ग्रीन में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी लोग भारतीय स्वाद को बहुत पसंद कर रहे हैं और यह उनके लिए बेहद खुशी की बात है कि भारतीय स्वाद भी वहां के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह छात्रों की मेहनत और संस्थान की बेहतरीन शिक्षा का परिणाम है कि आज भारतीय भोजन विदेशों में एक पहचान बना रहा है। ICI के छात्रों ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है, जिससे भारतीय रसोई की पहचान दुनिया भर में बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button