नहीं रहे देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बीते सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी के चलते बुधवार रात को उनका निधन हो गया। इस खबर से पुरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Related Articles

Back to top button