असंद्रा पुलिस चौपाल व गश्त के माध्यम से मिशन शक्ति का बता रही उद्देश

गांवों में गश्त कर लोगो को मिशन शक्ति की जानकारी दे रहे एस आई व महिला कांस्टेबल

रामसनेहीघाट बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में इन दिनों मिशन शक्ति अभियान को लेकर विभिन्न जगहों पर चौपाल के माध्यम से बालिकाओं महिलाओ को जागरूक करने हेतु चौपाल पुलिस कर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान को लेकर असंद्रा इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर तेज तर्रार एस आई रामकृष्ण वर्मा व हेडकास्टेबल संजय कुमार, महिला हेड कांस्टेबल ऊषा मांझी , महिला कांस्टेबल मानसी ,कास्टेबल खुशबू पाल , कास्टेबल प्रिया के साथ मंगलवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में गश्त के माध्यम से तेज तर्रार महिला कांस्टेबल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में गांव के महिलाओं बालिकाओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दिया।आपको बता दे की एस आई रामकृष्ण के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल के साथ सिल्हौर , खाले का पुरवा, दयाराम पुरवा, समेत अन्य गांवों में गश्त कर लोगों को मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बताया। और उत्साहित किया। गश्त के दौरान एस आई राम कृष्ण, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल ऊषा, कास्टेबल मानसी, कास्टेबल खुशबू पाल, कास्टेबल प्रिया, मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button