नितिन गडकरी ने जौनपुर को दी एक हजार करोड़ की सौगात

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे। अपने इस खास दौरे पर उन्होंने जनता को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश का अन्नदाता अब सिर्फ अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता बन गया है। इसके बाद अब वह हवाई ईंधन दाता बनने जा रहा है।

जौनपुर में 10000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि जो कार्य बताए गए थे आज पूरे हुए।

बदल गई है सड़कों की तस्वीर

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तब राजमार्गों 24000 किलोमीटर था। आज दो लाख करोड़ के एक्सप्रेस वे हाईवे कॉरिडोर है। 2014 से 24 तक एक लाख करोड़ खर्च कर कार्य पूर्ण हुए हैं। हम 41 हजार करोड़ से उत्तर प्रदेश में रिंग रोड बाईपास का निर्माण करेंगे।

जौनपुर में यहां-यहां होगा निर्माण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जौनपुर से दस हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करके बहुत खुशी हो रही है। करीब दो हजार करोड़ से कार्य स्वीकृत हुआ है। इसमें शाहगंज से बाईपास अकबरपुर तक, अकबरपुर से अयोध्या के लिए भी बाईपास का कार्य पूर्ण होगा। जौनपुर से अयोध्या की दूरी दो घंटे की होगी। आजमगढ़ से जौनपुर, फूलपुर होकर प्रयागराज बाईपास का कार्य हो जाने पर दूरी कम हो जाएगी।

मुंगराबादशाहपुर में इस महीने पूरा हो जाएगा बाईपास का काम

नितिन गडकरी ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर में मार्च 2024 तक बाईपास का कार्य पूर्ण हो जाएगा। मुंगराबादशाहपुर के अन्दर वर्तमान सड़क के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की मांग सीमा द्विवेदी ने किया है। वह पूरा होगा। गिरीश चंद्र यादव और सीमा द्विवेदी ने जौनपुर नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे से सर्विस रोड की मांग किया है। मैं घोषणा करता हूं सर्विस रोड के लिए।

अयोध्या आने वालों को मिलेगी धार्मिक सुविधा

नितिन गडकरी ने कहा कि अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा करने वालों के लिए भी सात्विक भोजन, ठहराने की व्यवस्था होगी। 1100 किलोमीटर की परियोजना है जो सारनाथ, श्रावस्ती, कौशांबी तक जाती है। उसका भी कार्य होगा। गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे कानपुर से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य भी होगा। इससे कानपुर से लखनऊ की दूरी आधे घंटे में तय होगी।

हम विश्व की तीसरी इकोनॉमी बने

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम विश्व की तीसरी इकोनॉमी बने। ट्रांसपोर्ट मंत्री होने के नाते हमने यह तय किया था कि हमारा किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता बनेगा। वह बन गया। अब वह हवाई इंजन ईंधन दाता बनने जा रहा है। जौनपुर के उद्यमियों ने मुंबई में बेहतर कार्य किया है। मेरा आह्वान है कि वह गांव, गरीब, किसानों की बेहतरीन के लिए जौनपुर में उद्योग स्थापित करें जिससे इन सभी को मजबूती मिल सके।

Related Articles

Back to top button