आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ लड़ेगी कांग्रेस- दिग्विजय सिंह

डाला(सोनभद्र) एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अल्ट्राटेक गेस्ट हाउस में शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन एक जुट होकर लड़ेगी ।संगठन के प्रति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पूरे उत्साह के साथ लगना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण की देन है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने इतनी सीटों पर जीत दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इवीएम की देन है की भाजपा को फिर अधिक सीटें मिली हैं हमें सॉफ्टवेयर पर भरोसा नहीं है।

नीचे से लेकर उपर तक के कार्यकर्ताओं की कमियों के कारण नहीं बन पाई सरकार

इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के लिए पुर्ण बहुमत क्यों नहीं मिला जबकि चुनाव परिणाम आने के पूर्व शिर्ष नेतृत्व कह रहा था की हमारी पुर्ण बहुमत की सरकार बनेगी इस पर उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में बदलाव आ चुका है। कांग्रेस के उपर से लेकर नीचे तक के कार्यकर्ताओं की निराशाजनक सोच के कारण लोकसभा चुनाव में सीटें कम मिली जिसके कारण सरकार नहीं बन पाई।

लाड़ली बहना व पार्टी नेताओं के कारण मध्यप्रदेश में नहीं मिली एक भी सीट

लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शिर्ष नेताओं के साथ साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय भाजपा में शामिल होकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने कार्य किया।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में सरकार बनने पर प्रत्येक महिलाओं को पन्द्रह सौ रूपया देने की बात कही गई थी उसी को भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिलाओं को 1250 रुपए देने की घोषणा कर दी जिसका लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिल गया।

Related Articles

Back to top button