एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले: राष्ट्रपति

संसद का बजट सत्र बुधवार से प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं।

यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रपति मुर्मु दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहीं हैं। एक फरवरी को सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी।

चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज जैसे को तैसा की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है। 

“महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए: कार्ति चिदंबरम

 संसद के बजट सत्र से पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा, “महंगाई के साथ ग्रोथ की बात होनी चाहिए। ये कोई बजट नहीं है। यह 18वीं लोकसभा के बाद नई सरकार बनने तक सरकार को काम करने देने के लिए केवल एक लेखानुदान है।”

मेरी सरकार ने महंगाई को काबू में रखा: राष्ट्रपति मुर्मु

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा कि युवा, नारी, किसान, गरीब देश के चार मुख्य स्तंभ हैं। बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।  

Related Articles

Back to top button