दिल्ली के नरेला में एनकाउंटर 5 बदमाश गिरफ्तार, इंडस्ट्रियल एरिया के गोदामों में करते थे लूटपाट

दिल्ली के नरेला में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये बदमाश इंडस्ट्रिल इलाके के गोदामों को अपना निशाना बनाते थे और आसपास भी चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे।

बदमाशों को सरेंडर करने पर किया मजबूर
मुठभेड़ की यह घटना नरेला इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र में खेड़ा गांव के पास हुई। पुलिस को इन बदमाशों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दो राउंड की फायरिंग हुई। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

बदमाशों के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच
पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार ये बदमाश कई महीनों से नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में गोदामों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल थे। पुलिस पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि ये बदमाश कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button