राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर PM ने वीरों को दी श्रद्धांजलि, यहाँ के पूर्व राष्ट्रपति ने दी बधाई…

नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम ने वीरों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। थोड़ी देर में गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने दी बधाई
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत को गणतंत्रदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

गडकरी ने फहराया तिरंगा, बोले- अब ‘स्वराज्य’ को ‘सुराज्य’ में बदलने का समय
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। गडकरी ने कहा कि यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। मंत्री ने कहा कि हमें स्वराज्य मिला, हम सभी का प्रयास है कि इसे सुराज्य में परिवर्तित किया जाए।

Related Articles

Back to top button