राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हुए कुलदीप सिंह भुल्लर

बेरोजगारी,महंगाई को लेकर आयोजित की प्रेस वार्ता

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर कुलदीप सिंह भुल्लर का आगमन जनपद पीलीभीत में हुआ है। इसी को लेकर सपाइयों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया प्रेस वार्ता में भाजपा की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही पूर्ण रवैया की तीव्र आलोचना की गई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में गरीब जनता का जीवन दूभर कर दिया है।कमर तोड़ महंगाई सरकारी तत्व द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार बेपनाह बढ़ती बेरोजगारी से देश की जनता ग्रस्त है। सरकारी अफसर बेलगाम है। भ्रष्टाचार गुंडागर्दी का बोलबाला है। किसान नौजवान छात्र मजदूर किसी के सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आ गई है। जंगल राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश की जनता सपा सरकार और अखिलेश यादव के सुशासन को याद कर रही है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।आदमी लोकसभा चुनाव भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होने जा रहे है।लोकसभा चुनाव 2024 में तानाशाह सरकार का अंत निश्चित है।कुलदीप सिंह भुल्लर पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं।सिख समाज के मजबूत नेता कुलदीप सिंह भुल्लर को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। प्रेस वार्ता में कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं।और किसानो को कृषि यंत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि अन्य राज्यों में पराली के निपटारे के लिए यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अरशद खान,युसूफ कादरी लोकसभा प्रभारी,राजकुमार उर्फ राजू वरिष्ठ युवा सपा नेता,शरद जायसवाल,संजय खान,तोफिक खा,श्यामा चरण गंगवार,आनंद सिंह यादव,नईम खान,फारूक कादरी,हैदर जाफरी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button