30 जनवरी से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम संचालित किया जाएगा

बदायूँ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के अर्न्तगत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है। अभियान के अर्न्तगत समस्त सीएचसी पीएचसी अधीक्षक प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने अपने ग्राम सभा क्षेत्र में बैठक कर प्रमुख गतिविधियां कराएंगे। जिलाधिकारी का संदेश डीएम, उप जिलाअधिकारी ब्लॉक प्रशासक यदि उपलब्ध हो तो ग्राम सभा प्रमूख द्वारा पढ़ा जायेगा ग्राम सभा प्रमुख पंचायत राज सदस्य पीआरआई द्वारा अपील की जाएगी। स्कूल के बच्चों के साथ कुष्ठ रोग के विषय में जन जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली का आयोजन किया जाएगा। सामुदाय द्वारा कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति यदि उपलब्ध हों तो उसकी सहमति से उसका सम्मान सहित धन्यवाद दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button