नशेड़ी पुत्र ने मां-बाप की सिर फोड़कर की हत्‍या

गोला। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी पुत्र ने रविवार की रात को सोते समय अपने माता-पिता का सिर फोड़कर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया।

गांव के अनुसूचित बस्ती के 75 वर्षीय राजपति अपनी पत्नी 73 वर्षीय पत्नी मुराती देवी के साथ घर के बरामदे में सोये थे। घर की महिलाएं व बच्चे गर्मी के कारण छत पर सोए थे। उनके तीन पुत्रों में से बड़े दोनों पुत्र रामआशीष व शंकर मुंबई में रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व शंकर मुंबई से आए थे और रविवार को घर के बगल से दूसरे गांव गई बारात में गए थे। रात करीब एक बजे उनका छोटा पुत्र देवानंद कहीं से आया और घर के चापाकल में लगा हैंडिल निकाल लिया। उसी हैंडिल से सबसे पहले अपने माता के सिर पर हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प‍िता के स‍िर पर क‍िया हमला
उसके बाद पिता के सिर पर भा हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और तड़पने लगे। उसके बाद वह फरार हो गया। आवाज सुनकर घर की महिलाएं नीचे आईं और घायल पिता को बड़हलगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

नशेबाजी को लेकर अक्‍सर होता था व‍िवाद
मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि देवानंद नशेड़ी व्यक्ति है़। वह शराब के साथ गांजा, भांग आदि का भी सेवन करता है। उसके नशा करने के कारण ही उसकी पत्नी अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ मायके रहते हैं। उसके माता-पिता इसे नशा करने से रोकते थे, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी और बच्चों को माता पिता ने भड़काया है। इस संबंध थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित फरार है।

Related Articles

Back to top button