नगर पालिका गंगाघाट अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय भाजपा में शामिल

-नगर पंचायत अध्यक्ष समेत उन्नाव के कई सपा नेता भी शामिल

उन्नाव। जा पर कृपा राम की होई,
ता पर कृपा करहिं सब कोई ।। सुबह नगर गंगाघाट स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद प्राप्त कर नगर पालिका परिषद गंगाघाट से निर्दलीय अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय व अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं उनके पति संदीप पाण्डेय ने आज बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि बीते वर्ष हुए नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता को हराकर बड़ी जीत हांसिल करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी कौमुदी पाण्डेय के सिर पर जीत का सेहरा बंधा था। 17 वर्षों तक घर सँभालते हुए कौमुदी ने नगर की बागडोर संभाली और नगर में विकास कार्य को एक नयी गति दी। अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय ने बताया कि वे भाजपा कि नीतियों से हमेशा प्रभावित रहे है और सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर नगर के विकास कार्य के लिए संकल्पित है। बड़ी जीत बड़ी जिम्मेदारी भी लाती है। मोदी ज़ी और योगी ज़ी के निर्देशों का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगें।

भाजपा में अध्यक्ष व अध्यक्ष प्रतिनिधि के शामिल होते ही समर्थको में खुशी की लहर देखी गई। वहीं उन्नाव के सपा नेताओं, ब्लाक प्रमुख, व नगर पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल हुए। जिनमे नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष दिलीप लस्करी, सपा नेता और कई बार के औरास ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, मोहन नगर पंचायत अध्यक्ष समर जीत यादव, औरस नगर पंचायत राजेश कुमार भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्नाव जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व विधायक मोहान राधे लाल रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। वहीं सपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के चलते समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने की उम्मीद दिख रहीं है।

Related Articles

Back to top button