नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

पीलीभीत। नगर पालिका में कर्मचारी अपनी मांग को लेकर 3 दिन से हड़ताल पर थे। पालिका प्रशासन कि उनसे बातचीत चल रही थी। इसके बाद रविवार को अपर जिलाधिकारी रितु पुनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई कर्मचारियों की मांग मान ली गई इसके बाद पालिका परिसर में चल रहे धरने पर पहुंचकर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर उनकी हड़ताल समाप्त कराई। कहा कि कर्मचारियों के सम्मान से कभी भी समझौता नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि अब वे काम पर लौट रहे हैं।मेहनत करके शहर को स्वच्छ बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button