समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई आयोजित

इंडिया गठबंधन केन्द्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी…जिलाध्यक्ष

अमेठी: जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव और संचालन एड अरशद अहमद ने किया। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सरकार की विफलता चर्चा की, और जिले में विगत दिवस साइकिल यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष ने आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की जनता मौजूदा तानाशाह निरंकुश सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं। जो देश व समाज में धार्मिक उन्माद पैदा करके आपसी भाईचारा को खत्म करने का कार्य कर रही हैं। समाज में नफरत का जहर बोया जा रहा हैं ।

महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। सरकार और उसके जिम्मेदारी चुप और खामोश हैं। हम सबको इस सरकार से सावधान रहते हुए जनता को भी इनकी बदनीयती के बारे में सचेत करना हैं। जिससे इनका नफरती एजेंडा कामयाब नहीं होगा। देश में मौजूदा एनडीए सरकार से जनता को निजात दिलाने के लिए विपक्षी पार्टियों का बना गठबंधन इंडिया की ओर देश की जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही हैं। और यही गठबंधन जनता को इस सरकार से मुक्ति भी दिला सकता हैं। उन्होंने पार्टी के संगठन को जिला से लेकर बूथ तक मजबूत करने पर जोर दिया। और सभी से बी एल ओ से मिलकर मतदाता सूची पर पूरी तरह से नजर रखने की जरूरत पर बल दिया, मतदाता सूची में नाम को जोड़ने और काटने को बारीकी से देखना हैं। इस कार्य में किसी तरह से लापरवाही नहीं करना हैं। देश व प्रदेश में बढ़ती हुई महगांई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्ट प्रशासन से चहुओर त्राहि मची हुई हैं। जिसे इस सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही बदल सकता हैं। आज हम सबको इस संकल्प के साथ अपने अपने घर जाना हैं कि 2024 में INDIA गठबंधन का प्रत्याशी पूरे देश और प्रदेश में जीत हासिल कर केन्द्र में सरकार बनायेगी, तभी देश में अमन, शांति, भाईचारा की बयार बहेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी का इतिहास रहा हैं वह सदैव देश का ज्यादा से ज्यादा प्रधानमंत्री देने का कार्य किया हैं। उसी को फिर दोहराने की जरूरत हैं। कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, राम केवल यादव, धर्मराज पाल, राजा लाल यादव, महेन्द्र मोनू, राकेश कौहार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button