अमेठी के प्रथम आगमन पर राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का हुआ स्वागत

इन्हौना अमेठी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री अमेठी सतीश चन्द्र शर्मा के अमेठी प्रथम आगमन पर इन्हौना चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और गुलदस्ता भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, सिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव , फतेपुर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह , एडवोकेट पंकज अवस्थी, अनिल पांडे , बच्चू लाल यादव राहुल पाठक , पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ,अश्वनी कुमार सिंह रिंकू, सिंहपुर प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव उर्फ सोनू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button