बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री प्रतिनिधि ने किया दौरा

पीलीभीत। संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अनेक स्थलों का भ्रमण कर कल की अतिवृष्टि से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण और आंकलन किया, जनता जनार्दन को देवदूत के रूप में राहत पहुंचाने में दिन रात लगे हुए प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट कर चल रहे राहत अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की क्षेत्रीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।मौके पर ही दूरभाष से सभी सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर उनका मनोबल बढ़ाया। सामुदायिक किचन में बन रहे भोजन व्यवस्था का भ्रमण किया तथा स्वयं बन रहे भोजन को खाकर देखा।

मझोला सितारगंज मुख्य मार्ग के वर्षा के जल से बह जाने के सम्बंध में अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग पीलीभीत से वार्ता कर उसको शीघ्रता से ठीक करवाने हेतु वार्ता की। मंत्री द्वारा निंरतर क्षेत्र की स्थिति पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। और सभी सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा इस कठिन समय मे दिन रात एक करके जनता की सेवा में लगने और आम जनता के कष्ट कम करने हेतु निरन्तर लगे रहने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। मंत्री संजय सिंह गंगवार के निर्देशन में इन राहत कार्य मे संसाधनों की कोई भी कमी आढ़े नहीं आने दी जाएगी। आम जनता की हर पीड़ा सीएम योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपने हृदय में महसूस करती है।और उसे दूर करने हेतु कृतसंकल्पित है। उक्त जानकारी कपिल अग्रवाल जिला प्रतिनिधि संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने दी हैं।

Related Articles

Back to top button