पटना से सड़क मार्ग से मनीष कश्यप के गांव पहुंचेंगे मनोज तिवारी

बेतिया। तमिलनाडु में फेक वीडियो फैलाने के मामले में 9 महीने बाद जमानत पर बाहर निकले जाने माने युट्यूबर मनीष कश्यप पूरी तरह से सियासी रंग में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर तक भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनके घर पहुंचने वाले हैं।

इस खबर के आते ही अब सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। उनके भाजपा से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद आने की है संभावना
मनोज तिवारी पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद बेतिया के मझौलिया प्रखंड के महनवा गांव में मनीष कश्यप के परिजन से मिलेंगे। मनोज तिवारी के आगमन से मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाए जा रहे हैं।

मनोज तिवारी एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे
मनोज तिवारी एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले मनीष कश्यप ने मनोज तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। वहां उन्होंने भावुक होते हुए मनोज तिवारी से अपनी आपबीती सुनाई थी।

Related Articles

Back to top button