देश के उत्थान के लिए काशी के व्यापारियों से पीएम मोदी के लिए मांगा वोट

वाराणसी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विनोद गोटिया, हरदोई के विधायक आशु सिंह के साथ उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अभय प्रकाश सोनी, मंत्री सिल्वर सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय सोनी, बंगाली स्वर्ण शिल्प समिति के अध्यक्ष भक्ति माहिती, मोदी वन्स अगेन के करण शर्मा, दिलीप सिंह राज सिंह भीम, शुभम सेठ, जिला स्वर्णकार संघ से प्रकाश सेठ, निरंजन सेठ दिलीप सेठ, नमामि गंगे काशी क्षेत्र के सहसंयोजक उज्जवल वर्मा, अजय वर्मा सहित लगभग सैकड़ो व्यापारी लोग बुलानाला से सुडि़या, ठठेरी बाजार, गोविंदपुरा, राजा दरवाजा, रेशम कटरा, भैरव होते हुए सभी व्यापारी बंधुओ से मुलाकात किया। इस दौरान देश के लिए विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने व अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। उक्त पदयात्रा के संयोजक शैलेश वर्मा रहे। उक्त कार्यक्रम के बाद शैलेश वर्मा की दुकान पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व हरदोई के विधायक ने पत्रकारों से वार्ता किया तथा पदयात्रा में शामिल हुए सभी व्यापारियों का धन्यवाद दिया। काशी की जनता से हाथ जोड़कर विनती किया की अधिक से अधिक मतदान करें।

Related Articles

Back to top button