जिले में 10 बार रहा लोस चुनाव ने पूर्व पीएम चंद्रशेेखर परिवार का कब्जा

वर्ष 2024 में भाजपा ने पूर्व पीएम के बेटे नीरज पर जताया भरोसा

बीएसपी ने बलिया लोस से लल्लन सिंह यादव को बनाया प्रत्याशी

अभी सपा ने नहीं बलिया लोस से नहीं खोला पत्ता

बलिया। लोकसभा चुनाव का बिगुल पूरे देश में बज चुका है। बलिया भी इससे अछूता नहीं है। यहां से भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के लड़के नीरज शेखर को मैदान में उतारा है, तो वहीं सपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बात करें बसपा की तो पार्टी ने यहां लल्लन सिंह यादव को मैदान में उतारा है। बिहार बार्डर पर लगना वाला ये लोकसभा सीट पिछले 17 लोकसभा चुनावों में 10 बार चंद्रशेखर फैमली के कब्जे में रही है। खुद स्वर्गीय चंद्रशेखर ने इस लोकसभा का 8 बार प्रतिनिधित्व किया है। वहीं नीरज शेखर भी यहां से 2 बार चुनाव जीते हैं।

इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय बताते हैं कि 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में ही बलिया ने अपना बागी तेवर दिखा दिया था। जब कांग्रेस के प्रत्याशी पं. मदन मोहन मालवीय के सुपुत्र गोविन्द मालवीय को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी स्वर्गीय मुरली मनोहर लाल को सांसद बनाया था। दूसरे लोकसभा चुनाव 1957 में कांग्रेस के स्व. राधा मोहन सिंह सांसद बने। तीसरी लोकसभा 1962 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में स्वर्गीय मुरली मनोहर लाल दूसरी बार भी सांसद निर्वाचित हुए। 1967 और 1971 चुनाव में कांग्रेस के स्व. चंद्रिका प्रसाद दो बार सांसद बने। आपातकाल के बाद 1977 के चुनाव में स्व. चंद्रशेखर भारतीय लोक दल से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 1980 में जनता पार्टी के सांसद बने, लेकिन 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जगन्नाथ चौधरी ने उन्हें पराजित कर दिया।

इनसेट…
पूर्व प्रधानमंत्री ने किया 8 बार प्रतिनिधित्व
बलिया। 1989 के चुनाव में स्व. चंद्रशेखर पुनः बलिया से सांसद चुने गए और इसी दौरान 10 नवंबर 1990 से 20 जून 1991 तक देश के प्रधानमंत्री भी रहे। 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में स्व. चंद्रशेखर ने कुल आठ बार इस लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया और जीवन प्रयत्न यहां से सांसद रहे।

इनसेट….
2009 से अब तक के सांसदों का ये है इतिहास
बलिया। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर सपा से सांसद बने, लेकिन 2014 के चुनाव में भाजपा के भरत सिंह ने हरा दिया। 2019 के चुनाव में यहां से भाजपा ने मिर्जापुर भदोही से सांसद रहे वीरेंद्र सिंह मस्त को चुनाव लड़ाया जो बहुत थोड़े अंतर 15,000 वोट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय से जीते थे।

इनसेट….
एक बार फिर नीरज शेखर मैदान में
बलिया। वर्तमान में भाजपा ने स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाया है। इंडी गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं। वहीं बसपा से यहां लल्लन सिंह यादव चुनाव मैदान में है।

Related Articles

Back to top button