बाँदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर दिखा नारी शक्ति का दबदबा

बाँदा| 18वीं लोकसभा चुनाव की मध्य प्रदेश व उप्र के बुंदेलखंड की 13 सीटों में सिर्फ बाँदा-चित्रकूट में नारी शक्ति का दबदबा दिखा। यहाँ से इकलौती महिला प्रत्याशी सपा की कृष्णा देवी ने भाजपा के आरके पटेल को 71,210 मतों से हराया। इन 13 लोकसभा सीट में कानपुर नगर,अकबरपुर,हमीरपुर, फर्रुखाबाद और झांसी में जीत तो दूर महिलाओं ने किस्मत तक नहीं आजमाईं। वहीं,अन्य 8 लोकसभा सीटों पर 12 महिलाएं चुनावी मैदान में थी।चुनाव में सपा ने 4,भाजपा ने 1 और बसपा ने 1 महिला प्रत्याशी को उतारा था। वहीं निर्दल या अन्य छोटे दल से 6 महिलाएं किस्मत आजमां रही थी। मिश्रिख लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 4 महिला प्रत्याशी थीं। जिसमें सपा से संगीता राजवंशी के अलावा निर्दल नीलम सिंह, छोटे राजनीतिक दल की वंदना वर्मा व सावित्री देवी मैदान में थीं। 4,41,610 मत पाकर संगीता राजवंशी दूसरे नंबर पर रहीं।

बांदा में अकेले कृष्णा देवी प्रत्याशी थी, जिन्होंने जीत दर्ज की। इटावा में भुवनेश्वरी देवी किस्मत आजमां रही थी, जिन्हें सिर्फ 1657 वोट मिले।फतेहपुर में किस्मत आजमां रही भाजपा की महिला प्रत्याशी निरंजन ज्योति को हार का सामना करना पड़ा।वह निवर्तमान सांसद हैं। जालौन से प्रेमलता वर्मा ने किस्मत आजमाईं, उन्हें 3200 वोट मिले। कन्नौज में ललित कुमारी ने सिर्फ 3267 वोट मिले। उन्नाव में सपा से अनु टंडन ने मैदान में रहीं। उन्हें 5,80,315 वोट मिले। हालांकि अनु को 35,818 मत से हार का सामना करना पड़ा। हरदोई में सपा की ऊषा वर्मा को 4,58,942 मत मिले। हालांकि वे भाजपा प्रत्याशी से 27,856 वोट से हार गईं।

Related Articles

Back to top button