सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो…

महिला एव बाल कल्याण संगठन ने मतदान से पूर्व महिलाओं को दिलाई मतदान करने की शपथ

हाथरस। जनपद के महिला एव बाल कल्याण संगठन ने अपने कार्यालय पर मतदान से एक दिन पूर्व एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने संगठन की महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।महिलाओं ने यह नारा बुलंद किया कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। इस मौके पर अपील की गई कि मगलवार आज सात मई को वोटिंग होगी, इसलिए सभी वोट सबसे पहले वोट डालने जाएं। इस मौके पर वरिष्ठ रेखा राणा उपाध्यक्ष ने कहा कि हर मतदाता के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। तभी वह अपने अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकता है, जोकि उसकी आवाज को संसद तक में पहुंचा सके। महिलाओं को चाहिए कि वह लोकतंत्र के इस उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर भाग लें। महिलाएं ऐसी सरकार बनाएं, जो उसके हित की बात करती हो। उन्होंने कहा की कहा कि आज नारी सशक्तीकरण का दौर चल रहा है। ऐसे में महिलाओं का मतदान करना बेहद अहम है। ऐसी सरकार बननी चाहिए, जो छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष रूप से फोकस रखे।
इस बार ऐसा सांसद चुनना है, जिसकी करनी और कथनी में फेर नहीं हो। वह जनता के बीच का व्यक्ति हो और उसे हर किसी के दुख-दर्द से लगाव हो। बैठक में मुख्य रूप से राखी देवी, ऊषा देवी, राधा देवी, रानी कुमारी, आदि महिलाए मौजूद थी.

Related Articles

Back to top button