प्रमुख प्रतिनिधि ने किया वाटर कूलर का शुभारंभ

हैदरगढ़ बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के कमेला चैराहे पर सोमवार को भाजपा बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता स्व. शिवम सिंह की स्मृति में क्षेत्र पंचायत निधि के पंद्रहवे वित्त आयोग द्वारा टाइड मद से वाटर कूलर का उद्घाटन सोमवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के चैराहे पर वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं थी जिससे भीषण गर्मी में आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए चैराहे पर वाटर कूलर स्थापित कर दिया गया है। श्री सिंह ने आगे कहा कि यह भाजपा बूथ अध्यक्ष व समाजिक कार्यकर्ता स्व. शिवम सिंह की स्मृति में लगाया गया है। उन्होने कहा कि स्व. शिवम समाजसेवी के अलावा भाजपा बूथ अध्यक्ष भी था जो बीते माह सड़क दुर्घटना में असमयिक मौत हो गई थी। आज वह हम सब के बीच नही है लेकिन उसकी याद यह समाज हमेशा करता रहेगा। आज भी ग्रामीण उसकी अच्छाईयों और नेक कार्यो की प्रशंसा किया करते है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसागर मौर्य, प्रधान विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री रंजीत सिंह महंत, प्रधान रामकुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राम किशोर गुप्ता, हर्ष सिंह चौहान, लल्लू, पवन सिंह, विनय शुक्ला, प्रधान चुन्नी सिंह सहित क्षेत्र के अन्य तमाम गणमान्य व प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button