तृणमूल की कृष्णा कल्याणी विजयी, जश्न में डूबा कार्यकर्ता

उत्तर दिनाजपुर। रायगंज उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने जीत हासिल की है। उन्होंने 50 हजार 77 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है। बुधवार को रायगंज समेत राज्य के चार केंद्रों पर विधानसभा उपचुनाव हुए थे। जिसके बाद शनिवार सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हुई। रायगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईवीएम खुलने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी हर राउंड में आगे चल रहे थे। आख़िरकार 10 राउंड की समाप्ति पर उन्होंने 50 हजार 77 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जीत की घोषणा के बाद से ही तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थक जश्न ने डूब गए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को उत्तर दिनाजपुर के रायगंज, कोलकाता के मानिकतला, उत्तर 24 परगना के बागदाऔर नदिया के राणाघाट-दक्षिण में मतदान हुआ था। चार निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल, भाजपा सहित कुल 35 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ रहे थे। रायगंज उपचुनाव केंद्र पर कुल मतदाता दो लाख छह हजार 900 हैं। 71.99 फीसदी मतदान पड़ा था। कुल बूथ 212 हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 86, ग्रामीण क्षेत्र में 126 है। कुल 10 राउंड की गिनती हुई। केंद्रीय बलों की तीन कंपनियां तैनात की गई थी।

Related Articles

Back to top button