![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-07-at-12.56.41-PM-780x470.jpeg)
हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के भी कहा जाता है। सनातन धर्म में धनतेरस को एक बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। ऐसे में यदि आप इस विशेष दिन पर कुछ खास उपाय करते हैं तो इससे आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
13 दीपक के उपाय
धनतेरस के दिन संख्या 13 का विशेष महत्व है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर स्नान करने के बाद साफ हाथों से ही घी और तेल के 13 दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक आप अपने घर के साथ-साथ बाहर भी जला सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आर्थिक लाभ मिलता है बल्कि बीमारियों का डर भी दूर बना रहता है।
दूर होगी आर्थिक तंगी
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए धनतेरस पर आप ये उपाय कर सकते हैं। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन एक नया चांदी का सिक्का और पुराने कुछ सामान्य सिक्कों को लेकर उन्हें हल्दी से रंगें। इसके बाद धन की देवी मां लक्ष्मी को ये सिक्के अर्पित कर दें।
जलाएं अखंड दीपक
धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाएं, जिसे दीपावली की रात तक जलाए रखना है। वहीं, अगर आप इस अखंड दीपक को भैया दूज तक जलाएं रखते हैं तो इससे आपको और भी लाभ मिल सकता है। साथ ही ऐसा करने से घर से सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।