जान‍िए आज 04 सितंबर का इत‍िहास, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नज़र डालिए

दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प इंजन चालित

यात्री जहाज टाइटैनिक, इंग्लैंड

के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा के दौरान 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और चार दिनों बाद 14

अप्रैल को एक हिमशिला से टकरा कर डूब

गया। इस सबसे बड़े समुद्री हादसे में 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

टाइटैनिक नाम का ये जहाज़ 269 मीटर

लंबा था और उस वक्त स्टील से बनाया गया था। चालक दल और यात्रियों को मिलाकर इस पर

करीब 3300 लोगों के ठहरने की

सुविधा थी। ब्रिटेन से अमरीका जाते वक्त अटलांटिक सागर में हुए हादसे के बाद ये

जहाज डूब गया। इसका मलबा आज तक वहीं पड़ा है, इसे आज तक निकाला नहीं जा सका है।

समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली

तस्वीरें 73 बरस बाद 4 सितंबर 1985 को सामने आईं। इसकी पहली तस्वीरें आर्गो

नामक मानवरहित सबमरीन ने ली थीं। अटलांटिक सागर के समुद्रतल में 2,600 फीट नीचे इसका मलबा मिला था। ये जहाज दो

टुकड़ों में बंट गया था और समुद्रतल में दोनों टुकड़े, बो और स्टर्न एक-दूसरे से 800 मीटर दूर गिरे। इसकी खोज अमेरिका और

फ्रांस के साझा एक्सपीडिशन ने की थी जिसका नेतृत्व डॉक्टर रॉबर्ट बैलार्ड कर रहे

थे। अमेरिकी नौसेना की मदद से की गई इस तलाश में दो जहाजों की मदद ली गई थी।

अन्य अहम घटनाएंः

1665- मुगलों और छत्रपति

शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर।

1781- स्पेन के निवासियों

ने लॉस एंजिल्स की स्थापना की।

1888- गांधीजी ने इंग्लैंड

के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।

1944- द्वितीय विश्वयुद्ध

के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946- भारत में अंतरिम

सरकार का गठन।

1967- तीव्र भूकंप की चपेट

में आया महाराष्ट्र का कोयना बांध,200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1969- उत्तरी वियतनाम के

राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1985- 73 साल बाद समुद्र में

डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में 1,500

लोग मारे गए थे।

1998- अमेरिकी राष्ट्रपति

बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ

सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।

1999- ईस्ट तिमोर में हुए

जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत

जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में मत प्रकट किया।

2000- श्रीलंका के उत्तरी

जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316

लोग मारे गये।

2001- श्रीलंका ने मुशर्रफ़

से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

2005- लोकतंत्र समर्थक

प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

2006- ऑस्ट्रेलिया के मशहूर

टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’के काटने से निधन।

2007- ईरान के पूर्व

राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख

चुना गया।

2008- मायावती सरकार ने

उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका)विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का

निर्णय किया।

2009- गुजरात उच्च न्यायालय

ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध

को हटाया।

2012- पैरालम्पिक खेलों में

गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

जन्म

1982- गौरव गोगोई- असम से

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।

1941- सुशील कुमार शिंदे-

भारतीय राजनीतिज्ञ।

1952- ऋषि कपूर- भारतीय

फ़िल्म अभिनेता,फ़िल्म

निर्माता और निर्देशक थे।

1962- किरण मोरे- भारतीय

क्रिकेटर हैं।

1971- लांस क्लूजनर- दक्षिण

अफ्रीका के क्रिकेटर।

1924- के.वी.रघुनाथ रेड्डी

  • भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1906- नंददुलारे वाजपेयी-

हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार,समीक्षक,साहित्यकार,आलोचक तथा सम्पादक थे।

1904- प्रेमेन्द्र मित्र-

बांग्ला कवि, लेखक तथा फ़िल्म

निर्देशक थे।

1895- सियारामशरण गुप्त-

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1825- दादा भाई नौरोजी –

भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।

1880- भूपेंद्रनाथ दत्त-

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

निधन

2015- विल्फ़्रेड डिसूजा-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2006- सत्येन्द्र नारायण

सिंह- भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1997- धर्मवीर भारती- भारत

के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व सम्पादक थे।

1984- भोला पासवान

शास्त्री- भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार

के मुख्यमंत्री रहे।

1912- मोहनलाल विष्णु

पंड्या- भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

Related Articles

Back to top button