किसानो को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : रामदेव सिंह

कृर्षि विज्ञान केन्द्र में प्रमुख प्रतिनिधि ने किया किसान गोष्ठी को सम्बोधित

हैदरगढ़ बारबंकी। मंगलवार को कृर्षि विज्ञान केन्द्र हैदरगढ़ में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनोरद्धार कार्यक्रम योजना अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय आयोजित खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह रहे। श्री सिंह आए हुए किसानो को मोटे अनाज (श्री अन्न) किट का वितरण किया, साथ ही आए हुए तमाम किसानो को प्रदेश सरकार से किसानो को मिलने वाली तमाम सुविधाओं को भी साझा किया। इस अवसर पर किसानो को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समय समय पर तमाम योजनाओं का शुभारंभ करती रहती है। जिसका लाभ सीधे किसानो को मिलता है। आज किसानो को कृर्षियंत्र से लेकर बीज, खाद, दवाएं जैसी तमाम तरह की नवसुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। यही नही कुछ किसान भाई खेती करने में धन नही जुटा पाते इसके लिए यागी सरकार हर वर्ष उनके खाते में 6 हजार रूपए किस्तो में दे रही है। सरकार की इस कल्याणकारी योजना से देश के किसान लाभान्वित हो रहे है। उन्होने आगे कहा कि यदि किसान भाईयों को फसल से सम्बन्धित कोई समस्या हो रही है तो वह सीधे कृर्षि विज्ञान केंद्र आ सकता है यहां मौजूद कृर्षि वैज्ञानिक उनकी समस्याओं को निदान और उपाय बताएगें इससे उनकी समस्या का निदान हो जाएगा और किसानो को इधर उधर कही भटकना नही पड़ेगा। यही नही यहां वैज्ञानिक समय समय पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानो भाईयो को फसल से सम्बन्धित जागरूक भी करते रहते है। कृषि विज्ञान केंद्र में नाना प्रकार की फसलो के बीज मिलते है आवश्यक कागजात लेकर किसान भाई इसका लाभ उठा सकते है। कार्यक्रम को खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने भी सम्बोधित किया और उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने भी आए हुए किसानो को सम्बोधित किया और सभी किसानो को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से कृषि वैज्ञानिक अश्वनी कुमार, रूपल रघुवंशी, डॉक्टर रिंकी, कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू भैया, सहित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, प्रधानगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button