जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीशों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

 स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को किया जागरुक 

बलिया। जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान न्यायाधीश ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस के दौरान सभी न्यायाधीश एवं विधिक कर्मचारी शामिल रहे। सफाई कर्मी आगे आगे झाड़ू लगाकर चल रहे थे। स्वच्छता जागरूकता अभियान के प्रति आम जनमानस को जागरुक कर रहे थे। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव के साथ प्रभारी न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेंद्र प्रसाद, अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय हरिश्चंद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन देवेंद्र दुबे, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार, केंद्रीय नाजीर डॉक्टर विनोद  कुमार गुप्त, सहायक नाजीर आद्या प्रसाद मिश्र, डिप्टी नाजीर नीतीश कुमार मिश्र, विधिक कर्मचारी एवं सफाई कर्मी शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान न्यायाधीश पृथ्वी पाल यादव एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने स्वच्छता जागरूकता अभियान में शामिल विधि कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। 

Related Articles

Back to top button