बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्‍ली। एनडीए के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।
आज ही कैबिनेट और राज्‍य मंत्री भी शपथ हो रही है। मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जागरण के साथ बने रहिए…

9 Jun 2024
7:56:09 PM

बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

9 Jun 2024
7:54:09 PM
पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली

पीयूष गोयल और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

9 Jun 2024
7:51:16 PM
मनोहर लाल और कुमारस्वामी ने ली शपथ

मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों नेता पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं।

9 Jun 2024
7:46:12 PM
निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने ली मंत्री पद की शपथ

निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली है। निर्मला और जयशंकर पिछली बार भी मोदी सरकार में मंत्री रहे थे। निर्मला ने वित्त और जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी।

9 Jun 2024
7:42:57 PM
जेपी नड्डा और शिवराज ने भी मंत्री पद की ली शपथ

जेपी नड्डा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

9 Jun 2024
7:36:31 PM
नितिन गडकरी ने ली मंत्री पद की शपथ, तीसरे नंबर पर आई बारी

नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। तीसरे नंबर पर उन्होंने शपथ ली है।

9 Jun 2024
7:32:00 PM
अमित शाह ने ली मंत्री पद की शपथ

अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई।

9 Jun 2024
7:31:05 PM
राजनाथ सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

राजनाथ सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्री पद लेने के बाद कुछ दिनों बाद उन्हें विभाग सौंपा जाएगा।

9 Jun 2024
7:30:03 PM

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button