फर्जी रेलवे टिकट बनाने वाला जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

आजमगढ़। रेलवे सुरक्षा बल ने फूलपुर क्षेत्र में रविवार की देर शाम छापेमारी कर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकट बना रहे जनसेवा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर और 33 हजार, 524 रुपए के 21 टिकट बरामद हुए हैं।

निरीक्षक अभय कुमार राय को सूचना मिली कि फूलपुर के सहजेरपुर में प्रतिबंधित साफ्टवेयर से रेल टिकट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक संजय शुक्ला के साथ सहजेरपुर स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। पुलिस ने संचालक लोनियाडीह निवासी अंकित यादव को हिरासत में ले लिया। वह तीन व्यक्तिगत आईडी से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर ई-टिकट बना रहा था।

Related Articles

Back to top button