जनपदी पुलिस ने की अनूठी पहल, बच्चों में बांटे मिष्ठान व पटाखे, दी शुभकामनाएं

बलिया। दिपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को जनपदीय पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार से लेकर विभिन्न थानाध्यक्षों ने अपने कर्मचारियों के साथ बच्चों, महिलाओं में पटाखे, लाई व अन्य सामग्री वितरित किया। जिसकी चहुओर प्रशंसा की जा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक द्वारा बच्चों में मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी बांसडीह एसएन वैश्य तथा प्रभारी निरीक्षक सहतवार मनोज सिंह द्वारा गरीब बेसहारा बच्चों को मिष्ठान, फल, मोमबत्ती, फुलझड़ी आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

वही प्रभारी निरीक्षक सुखपुर हिमेन्द्र सिंह एवं थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छोटे बच्चों एवं महिलाओं को मोमबत्ती, दिया, फुलझड़ियां, लाई, चूड़ा एवं मिष्ठान एवं फल का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। प्रभारी निरीक्षक खेजुरी श्रीमती अनीता एवं थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजो बच्चों में मोमबत्ती, दिया, फुलझड़ियां, लाई, चूड़ा एवं मिष्ठान एवं फल का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button