जान जोखी में डालकर दूसरों की मदद कर रहे हैं ग्राम प्रधान और लेखपाल

पुरनपुर। तहसील कलीनगर क्षेत्र में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यासत हो गया है। नगरिया खुर्द कला के ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार और लेखपाल गजेंद्र कुमार अपनी जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद लगातार कई दिनों से कर रहे हैं।फिलहाल ग्राम पंचायत के ग्रामीण ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।उनका कहना है। शारदा नदी में बाढ़ आ जाने से नगरिया खुर्द कला का इलाका पानी से डूब गया था। इसके बाद वहां के सभी कार्य ठप हो गई थे। बीते कई दिनों से लोगो को खाने पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब गांव में पानी घरों में कम हो गया उसके बाद भी लगातार ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार और लेखपाल गजेंद्र कुमार लोगो मदद कर रहे हैं। उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Back to top button