सन्त निष्ठा साहेब के जन्मदिन पर पहुँचे जल शक्ति मंत्री ने किया द्वार का उदघाटन

मसौली,बाराबंकी। जिस घर में माता पिता का अपमान होगा उस घर में प्यार नही मिलेगा। किसी भी गरीब को सताना नही चाहिए।जब दो भाई आपस में किसी बात को लेकर आपस में ही लड़ाई झगड़ा करते है तो आपसी नुकसान होता है। यही सन्त वाणी है।उक्त विचार प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मसौली के मूंजापर स्थित सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान मूजापुर विशाल नगर के गुरुदेव निष्ठा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर कही। ब्लाक मुख्यालय पर विशाल देव एवं प्रेम साहेब की स्मृति में बने गेट द्वार के उद्घाटन के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान मूजापुर विशाल नगर पहुंच कर पूज्य गुरुदेव से भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। ततपश्चात विशाल देव एवं प्रेम साहेब की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान सत्संग सभागार भवन का भूमि पूजन भी जल शक्ति मंत्री ने किया। इसके बाद पूज्य सन्त निष्ठा साहेब के साथ विराजमान हुए। निष्ठा साहेब की पूजा-अर्चना की गई।सन्त निष्ठा साहेब ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जब कोई साधु, वृद्ध अथवा मां मिले तो उससे सीख लेना चाहिए लेकिन पैसे मत देना।आपके जीवन में जन्म और मृत्यु के बीच अनेकों बधाएं आयेंगी। त्याग की शक्ति श्री राम में थी तभी अयोध्या से चलकर जिन्होंने दुनिया को सीख दी।हमारे गुरुदेव ने जो कुछ सिखाया है, उसी का पालन करना है।पैसा का जीवन में कोई महत्व नहीं होता है। यदि सच्चा बनना है तो बच्चों के साथ रहे ,उनसे सीखें यही बच्चे आगे चलकर कोई अधिकारी बनेगा तो कोई राजनेता बनकर देश की सेवा करेगा। इसके पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुड़ी, सब्जी और मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके परअध्यक्ष जिला पंचायत राजरानी रावत,सदस्य विधान परषिद अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, संत श्री शत्विक साहेब शुभ साहेब नेपाल, हरि शंकर वर्मा महानिदेशक उत्तर प्रदेश रेलवे, प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर उत्तर प्रदेश अपर प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, ट्रस्ट अध्यक्ष महंतआलोक दास, प्रांजल दास, प्रज्वल दास, प्रभात दास, गुजरात प्रांत से प्रहलाद भाई,हरियाणा देवी भक्ति सज्जन सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button