आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने से ही संगठन होगा मजबूत : अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त फ्रंटल विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों व चेयरमैनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में अजय राय ने कहा कि हम सभी की मंशा संगठन को मजबूत करने की होनी चाहिए और यह तभी संभव है कि जब हम आपस में सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसका हम सभी को लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जनपदों में जाये, वहां होने वाले कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामलों को प्रमुखता से उठाया जायें। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महंगाई तथा बेरोजागारी के मुद्दे को उठाया जाय। आज जनता आपकी ओर देख रही है। हमें इसका लाभ उठाना चाहिए। अगर अब हम चूक गये तो समय हमारे हाथ से निकल जायेगा और इसके लिए जनता आपको माफ नहीं कर पायेगी।

बैठक में विशेष रूप से राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किये राजीव गांधी पौधरोपण अभियान के तहत फ्रंटल विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अब तक कितना पौधरोपण किया गया, इसकी भी विस्तृत समीक्षा हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, राजेश सिंह काली, महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, मध्यजोन अध्यक्ष तनुज पुनिया आदि ने अपने सुझाव दिये।

Related Articles

Back to top button