वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी: सतीश प्रधान

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। वृक्षारोपण करते समय ऐसा ग्राम प्रधान सतीश कुमार गोस्वामी ने कहा। इसी तरह क्षेत्र भर में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करते हुए तमाम लोगों ने संदेश दिया है।

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।आक्सीजन की समस्या से हर रोज व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रहा है।पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का खामियाजा कई लोगों ने भुगता है। हमें इससे सबक लेते हुए पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है। ऐसा मलिहाबाद विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जिन्दौर के ग्राम प्रधान सतीश कुमार गोस्वामी ने पौधरोपण करते हुए कहा। इसी कड़ी में क्षेत्र भर में जगह-जगह पौधरोपण किया गया।

Related Articles

Back to top button