अवैध मिट्टी लदी 2 ट्रैक्टर ट्राली सीज

हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन होता है। जिसे खनन विभाग व पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त होता है। यह खनन माफिया तालाबों व सार्वजनिक भूमि से मिट्टी खनन का कार्य करते हैं। जिससे तालाबों का स्वरूप खराब हो रहा है। भविष्य में बरसात के मौसम में इन गड्डों में जलभराव से लोगों की डूबने से जान चली जाती है। वहीं सार्वजनिक रास्तों के संपर्क मार्ग ध्वस्त हो रहे हैं। इन मिट्टी खनन माफियाओं के काकस के आगे कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं उठाता है।

शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सण्डीला ने राजस्व टीम को कड़ा निर्देश दिया। कानून-गो रविंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, मोहम्मद सलमान, राहुल सिंह, अनुपम राठौर ने ग्राम सभा पतसेनी देहात के तालाब पौना में अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर सीज किया। कानून-गो ने बताया यह ट्रैक्टर ट्राली पूर्व ग्राम प्रधान शिवपाल की है। ट्रैक्टर ट्राली मय मिट्टी के सीज कर मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी। बताते चलें क्षेत्र के कई खनन माफिया लगातार कई वर्षों से मिट्टी खनन का कार्य बदस्तूर जारी है।

Related Articles

Back to top button