चलती एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर में चलती एंबुलेंस में ड्राइवर और उसके साथियों ने ना सिर्फ महिला से छेड़छाड़ करने बल्कि विरोध करने पर उसके पति को लगा ऑक्सीजन मास्क भी निकाल देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है।

चलती एंबुलेंस में छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट
बांसी कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 35 साल की महिला के साथ एंबुलेंस चालक ने छेड़खानी का आरोप है। आरोहना सिर्फ छेड़खानी की गई बल्कि महिला के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना के भी अंजाम दिया गया। महिला का आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर और उसके साथियों ने छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो पीछे बैठे उसके बीमार पति का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया गय।

बहला-फुसला कर बिठाया आगे
बताया जा रहा है कि महिला अपने 37 साल के पति हरीश का इलाज कराने लखनऊ गई थी। अस्पताल में ज्यादा पैसे मांगने के कारण उसने पति को वहां से 29 अगस्त की शाम को डिस्चार्ज करवाया। इसके बाद उसने वहीं से एंबुलेंस की और पति हरीश और भाई के साथ एंबुलेंस से बांसी का ओर निकली। रास्ते में एंबुलेंस चालक और उसके सहयोगी ने पुलिस का बहाना बनाकर एंबुलेंस में आगे की ओर बिठा लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद एंबुलेंस ड्राइवर और उसके सहयोगी छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर नहीं मानने पर महिला चिल्लाने लगी। गाड़ी का शीशा बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं जा रही थी। इसके बाद रात लगभग 11 बजे के आस पास बस्ती जिला के छावनी थाना क्षेत्र में एंबुलेंस खड़ी कर उसके पति को लगा आक्सीजन मास्क निकाल दिया और एंबुलेंस से बाहर धकेल दिया।

Related Articles

Back to top button