प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का दिया निर्देश

भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई कार्यशाला

बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील की।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। कहा कि बलिया जिले को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।कहा कि भाजपा में कार्य के बल पर आप बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।बस चार स ध्यान में रखिए सदस्यता,संगठन, सम्पर्क और संम्वाद। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला प्रभारी विजय बहादुर दूवे और जिला संयोजक सदस्यता जयप्रकाश साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कहा कि जनपद में चार लाख से अधिक भाजपा के ने सदस्य बनाने है।बैठक को पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह,भरत सिंह, उपेंद्र तिवारी, आंनद स्वरुप शुक्ल,नारद राय, राजधारी सिंह,सुरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया।संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button