भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में अपने आवास पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी और डिप्टी एसपी के पदों के लिए राज्य के 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। खिलाड़ियों को पंजाब में सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

हरमनप्रीत कौर को मिला DSP का पद

जिन 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा उनमें हॉकी में टोक्यो ओलंपिक खेलों की विजेता टीम के नौ खिलाड़ी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर को DSP के पद का नियुक्ति पत्र दिया गया।

भारतीय हॉकी टीम के इन खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार और शमशेर सिंह को भी DSP नियुक्त किया जा रहा है। वहीं, हॉकी टीम के रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह PCS का पद दिया गया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार उलटफेर किया और पूरे देश में भारत का नाम रोशन किया।हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में जर्मनी को हराकर टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आखिरकार ओलंपिक पोडियम पर वापसी की। 1920 से 1980 के दशक तक विश्व हॉकी पर हावी रहने के बाद, इस अवधि में उन्होंने ओलंपिक में आठ गोल्ड, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते, अगले चार दशकों में भारतीय हॉकी की गिरावट हैरान करने वाली थी।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप

1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह खेलों में भारत का पहला पोडियम फिनिश था। वहीं, खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों (2022) और हांग्जो में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने 2022 में सातवीं बार एशिया कप भी जीता। 296 अंतर्राष्ट्रीय खेलों में 6,745 रन और छह शतकों के साथ, वह अग्रणी बल्लेबाजों में से एक हैं।

Related Articles

Back to top button