भारतीय किसान मंच का हुआ बिस्तार

रामकोट-सीतापुर। भारतीय किसान मंच के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने संगठन का विस्तार करते हुए हिमांशु राज को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया व शुभेंद्र कुमार को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष, रमन विस्वकर्मा को तहसील महासचिव महोली, लाला राम को जिला सचिव व गोबर्धन सिंह अर्कवंशी को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने कहा किसी भी पदाधिकारी के साथ व किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। किसानों के संघर्ष करने के लिये 24 घंटे तैयार है कोई जुल्म ज्यादती बर्दास्त नहीं की जायेगी। नवनियुक्त पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष को अश्वासन दिलाते हुये कहा समाज में किसानों व मजदूरों, युवाओं के प्रति संघर्ष करता रहूंगा जो मुझे जिम्मेदारी दी गयी है उसका निष्ठा के साथ संघठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा और हमारे जिले के किसी भी किसानों के साथ कोई जुल्म या अत्याचार हुआ तो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम और हमारा संघठन किसानों व मजदूरों, युवाओं के कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगा। इनके मनोनयन पर प्रदेश सचिव शैलेन्द्र राज, लखनऊ मंडल अध्यक्ष रामलखन राठौर, सतेंद्र प्रताप अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी, अनिल राजवंशी, आशाराम मौर्य, नसीम खान, दिनेश मौर्य, आदि संगठन के पदाधिकारी व नेताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button