बाजरा की खेती में उल्लेखनीय वृद्धि: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि बाजरा की खेती में असम में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया के जरिए बताया, “बाजरा के महत्व और इसकी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, हमने 2022 में असम बाजरा अभियान शुरू किया था। माजुली के प्रगतिशील किसान सुमंत बरुवा जैसे किसान मित्रों के कारण और भी लोगों को इस प्रकार से काम करने की प्रेरणा मिलती है।

सुमंत बरुवा एक प्रगतिशील किसान हैं, जिन्होंने 3 बीघा में बाजरे की खेती की शुरुआत की थी। अब 100 बीघा कृषि भूमि पर बाजरा का उत्पादन करने में सक्षम हो रहे हैं। सुमंत बरुवा जैसे कृषक आत्मनिर्भर असम के ध्वजवाहक हैं।”

Related Articles

Back to top button