भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन, झूमे श्रोता

हमीरपुर : मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित नर्वदेश्वर मंदिर में चल रही बागवत कथा के पांचवे दिन व्यास गद्दी पर विराजमान ऋषिकेश से आए कथा व्यास मुकेश मोहन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और प्रभु की सरलता के भी कई वृतांत सुनाए।
उन्होंने कहा कि भगवान ने साधारण मानव बनकर भी लीलाएं कीं। जिस प्रकार वायु दिखती तो साधारण है परंतु उसमें बल और वेग कहीं अधिक होता है। आज के कार्यक्रम दौरान भगवान कृष्ण से संबंधित मटकी फोड़ने, माखन खाने और गोपियों संग रासलीला की झांकियां प्रस्तुत की गईं और भगवान को छप्पन भोग भी लगाए गए। इस मौके पर भक्तों ने कथा का आनंद लेते हुए भजनों दौरान खूब नृत्य किया। पूजा-अर्चना तिवारी परिवार द्वारा की गई। इस मौके पर मनोज तिवारी, शिवाकांत तिवारी, शशिकांत तिवारी, विनोद तिवारी, अजय अवस्थी, सुरेशचंद्र मिश्रा (पुजारी), अभिषेक, सर्वेश, पीयूष शुक्ला, रामजी, दीपक, शुभम शुक्ला, विमल तिवारी, मोहित तिवारी, विकास गुप्ता, अनुराग दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button