पंजाब में मुख्य रूप से मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व, इन कामो को करने से जीवन में मिलेगा लाभ…

नई दिल्ली। लोहड़ी के पावन अवसर पर लोग ईश्वर के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में अच्छी फसल की कामना की जाती है। ऐसे में जानते हैं कि पंजाब के लोग लोहड़ी का पर्व किस तरह मनाते हैं। साथ ही जानते हैं कि लोहड़ी पर किन कामों को करने से आपको जीवन में लाभ मिल सकता है।

पंजाब में ऐसे मनाते हैं लोहड़ी
लोहड़ी मनाने के लिए सबसे पहले लकड़ियों की ढेरी बनाई जाती है और उसपर सूखे उपले भी रखे जाते हैं और आग जलाई जाती है। इसके बाद समूह में लोग इकट्ठा होकर साथ में लोहड़ी पूजन करते हैं और चारों ओर परिक्रमा करते हैं।

परिक्रमा करते हुए इस आग में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली आदि अर्पित की जाती है। इसके साथ ही लोगों द्वारा इस अवसर पर ढोल आदि पर अपना पारम्परिक नृत्य यानी गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। महिलाएं लोक गीत गाती हैं और अंत में सभी एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं।

जरूर करें ये काम
लोहड़ी के दिन गरीबों और जरूरमंदों को अपनी क्षमता अनुसार, दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गाय को उड़द दाल और चावल खिलाने से गृह क्लेश की स्थिति से छुटकारा मिलता है।

दान करें ये चीजें
लोहड़ी पर दान का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन तिल का दान जरूर करना चाहिए। इसे प्रसाद के रूप में कन्याओं में बांटे। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति का माहोल बना रहता है।

अग्नि में अर्पित करें ये चीजें
लोहड़ी में जलाई गई अग्नि को बहुत-ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस अग्नि में रेवड़ी, मक्का के फूले, मेवे, गजक, मूंगफली, नारियल, गन्ना का अर्घ्य देना बहुत-ही शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button