जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

फतेहपुर। जिले के धाता थाना क्षेत्र में साेमवार की रात जमीनी विवाद में लाठी, डंडा, ईट व धारदार हथियार से साेते हुए एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमलावराें की पिटाई से मरणासन्न बुजुर्ग काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी माैत हाे गई। वहीं वारदात के बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

धाता थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी भैरव प्रसाद (52) का गांव के ही शिव बोधन से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते बीती रात भैरव प्रसाद पर घर के बाहर सोते समय शिव बोधन ने मनोज, सुमित्रा, मीरा, राजन, अंजू के साथ मिलकर ने लाठी, डंडा, ईट व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावराें ने भैरव प्रसाद काे इतना मारा की वह लहूलुहान हाे गया। घटना के बाद हमलावर उसे मरा समझ कर भाग गये। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र बृजेंद्र ने बताया कि पिता पर जमीनी विवाद को लेकर गांव के शिव बोधन, मनोज, सुमित्रा, मीरा, राजन, अंजू पत्नी मनोज ने मिलकर लाठी, डंडा, ईट व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दाैरान उन्हाेंने दम ताेड़ दिया।

मौके पर पहुंचे धाता थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। घटना का प्रथम दृष्टया कारण जमीन विवाद प्रकाश में आया है। पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button