मॉल के बेसमेंट में किशोरी से दुष्कर्म, नौकरी देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम माल के बेसमेंट में किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपित उसे नौकरी देने के बहाने बुलाकर ले गया था। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नोएडा में रहती है। यहां उसकी मुलाकात मूलरूप से जिला मथुरा के गांव दतिया के शोरन सिंह से हुई। शोरन स्पेक्ट्रम मॉल के बेसमेंट स्थित एक दुकान पर नौकरी करता है। रविवार को वह किशोरी को दुकान पर काम दिलाने के बहाने ले गया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
आरोप है कि रात के समय शोरन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को किसी तरह किशोरी पुलिस के पास पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपित को खोजने के लिए टीम गठित कर दी।

आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपित शोरन सिंह को जोडियक चौराहे के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button