Interim Budget 2024 में रक्षा मंत्रालय को सबसे ज्यादा पैसा मिला

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। 2024-25 के अंतरिम बजट को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक आर्थिक घोषणापत्र के रूप में देखा जा रहा है। आइए, सभी मंत्रालयों को आवंटित किए गए पैसों के बारे में जान लेते हैं।

रक्षा मंत्रालय को मिला सबसे ज्यादा पैसा

निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि रक्षा क्षेत्र के लिए गहन तकनीक को मजबूत करने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। अंतरिम बजट दस्तावेजों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय को सबसे अधिक आवंटन दिया गया है। इसके बाद टॉप-5 की लिस्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, रेल मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और गृह मंत्रालय शामिल है।

किस मंत्रालय को मिले कितने पैसे? 

मंत्रालय आवंटित राशि 
रक्षा मंत्रालय6.1 लाख करोड़ रुपये 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय2.78 लाख करोड़ रुपये 
रेल मंत्रालय2.55 लाख करोड़ रुपये
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय2.13 लाख करोड़ रुपये
गृह मंत्रालय 2.03 लाख करोड़ रुपये  
ग्रामीण विकास मंत्रालय 1.77 लाख करोड़ रुपये  
रसायन और उर्वरक मंत्रालय1.68 लाख करोड़ रुपये  
संचार मंत्रालय1.37 लाख करोड़ रुपये  
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय1.27 लाख करोड़ रुपये  

Related Articles

Back to top button